सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Moradabad News - बिलारी, संवाददाता। नगर के अंबेडबिलारी। नगर के अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें माता सावित्रीबाई फुले के चित

बिलारी। नगर के अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर दलित, शोषित पीड़ित एवं समाज के हित की लड़ाई लड़ी। उन्होंने सबसे पहले पहले स्कूल महाराष्ट्र राज्य में बनवाया। महिलाओं की शिक्षा के लिए सबसे पहले प्रयास किया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. जगतपाल सिंह तथा संचालन मंत्री केके नवल ने किया। बैठक में डॉ. कुंवर सिंह, मनवीर सिंह, रामवीर सिंह, राजाराम, अमरपाल सिंह, मलखान सिंह, विपिन कुमार, नेपाल सिंह, लाल सिंह गौतम, डॉ विजय दीप, रामवीर सिंह, देव सिंह, राहुल कुमार, रवि कुमार, जयवीर सिंह,रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।