Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMassive Security Measures in Place for Kanwar Yatra on Mahashivratri

एसपी सिटी ने कांवड़ मार्ग पर जांची व्यवस्था

Moradabad News - महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कांठ रोड पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 22 Feb 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
एसपी सिटी ने कांवड़ मार्ग पर जांची व्यवस्था

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कावंड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया है। शुक्रवार देर रात एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता को साथ लेकर कांठ रोड पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अगवानपुर के शेरुआ चौहारा से आने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग को देखने के बाद एसपी सिटी ने प्रमुख प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए। एसएचओ मनीष सक्सेना और चौकी प्रभारी सुनील राठी को निर्देशित किया कि विशेष सतर्कता बरतें ताकि कांवड़ियों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी बनी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें