Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMassive Nirankari Sant Samagam Held in Jatapura Emphasizing Devotion and Guru s Guidance

परमात्मा से मिलने का मार्ग सिखाता है गुरु

Moradabad News - गांव जटपुरा में विशाल निरंकारी संत समागम आयोजित हुआ, जिसमें महात्मा आदेश कुमार ने कहा कि प्रभु को जाने बिना भक्ति संभव नहीं है। सच्ची भक्ति केवल गुरु के चरणों में पहुंचकर ही प्राप्त की जा सकती है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 4 Jan 2025 05:54 PM
share Share
Follow Us on
परमात्मा से मिलने का मार्ग सिखाता है गुरु

क्षेत्र के गांव जटपुरा में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा से आए महात्मा आदेश कुमार ने अपने विचारों में कहा कि प्रभु को जाने बिना भक्ति नहीं हो सकती। किसी भी मनुष्य की अपने तरीके एवं अपनी मनमर्जी से की गई पूजा-जाप भक्ति नहीं है। किसी भी पूजा पाठ एवं कर्मकांड से परमात्मा को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। परमात्मा को प्राप्त करने का एक ही रास्ता है और वह रास्ता हमें गुरु दिखता है तथा पूर्ण रूप से गुरु के चरणों में पहुंचकर ही परमात्मा के दर्शन होते हैं। परमात्मा का दर्शन होते ही भक्ति समझ में आ जाती है तथा जीवन का हर काम भक्ति ही बनता है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज आज सारे संसार को भक्ति और प्रेम का पाठ ही पढ़ रहे हैं। भक्ति और प्रेम से जीवन में सुख आता है। सत्संग में नरेश सिंह मुखी, चरण सिंह, राम अवतार, सुभाष, वीरेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, उमेश देवी, सावित्री देवी, सरला देवी, सावित्री आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें