Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMass Gayatri Yajna Conducted Worldwide by All World Gayatri Family

देश और सैनिकों के सुरक्षा की कामना

Moradabad News - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर लाखों घरों में सामूहिक गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। बिलारी में 30 घरों में यज्ञ संपन्न कराया गया, जिसमें राम सिंह यादव, रमेश चंद यादव, आचार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 12 May 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
देश और सैनिकों के सुरक्षा की कामना

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर घर-घर गायत्री महायज्ञ साधना के तहत देश विदेश में एक साथ एक दिन लाखों घरों में सामूहिक गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। बिलारी के गायत्री परिवार द्वारा सामूहिक रूप से ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ के अंतर्गत राम सिंह यादव, रमेश चंद यादव, आचार्य विजयपाल सिंह, राघव, आदित्य राघव व सजल राघव ने प्रेम शांति इंटर कॉलेज बहोरनपुर नरौली, सिहारी लद्दाद, फतेहपुर नत्था, शिव मंदिर कॉलोनी नारायणपुर मऊ अडोला माफी हांडालपुर अभनपुर बिलारी सहित 30 घरों में गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ के दौरान देश व सैनिकों की सुरक्षा के लिए विशेष मत्रों से आहुतियां दी गईं।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग दृष्टा मनीषी पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, आदि शक्ति मां गायत्री, शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी, के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सिंह यादव, आचार्य विजयपाल सिंह राघव, रमेश चंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य राघव सजल राघव ने क्षेत्र के विभिन्न घरों में पवित्रीकरण, स्वस्तिवाचन के साथ विधि विधान से 30 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराएं। महायज्ञ संपन्न कराने में राम सिंह यादव, विजयपाल सिंह राघव डॉ. धर्मेंद्र, रमेश चंद्र यादव, नेत्रपाल सिंह, दिलावर सिंह, मित्रपाल सिंह, मनोहर सिंह, आदित्य राघव, कु. सजल राघव, सुमन देवी का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें