Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsJat Mahasabha Meeting Focuses on Education and Social Issues

जाट महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियां दूर करने पर दिया जोर

Moradabad News - जाट महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया। बैठक में युवाओं को सही मार्गदर्शन देने, आपसी विवादों को पंचायत के जरिए सुलझाने, और संगठन को मजबूत करने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 6 April 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
जाट महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियां दूर करने पर दिया जोर

जाट महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियां दूर करने पर बल दिया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने बच्चों की शिक्षा पर बल देने का आह्वान किया। रविवार को चौधरी विजय पाल सिंह के ईंट भट्टे पर जाट महासभा की मासिक बैठक हुई, जिसमें युवाओं का मार्गदर्शन करने पर बल दिया गया। तहसील अध्यक्ष आनंदवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा दें और सही मार्ग पर बढ़ाने का आह्वान भी करें। आपसी विवादों को पंचायत के जरिए निपटने पर भी बल दिया गया। कहा कि सभी इस बात पर भी जोर दें कि होने वाले विवाद थाने तक ना पहुंच पाए। जाट महासभा सभी विवादों को आपस में निपटाएः बैठक में जो भी निर्णय लिए गए सभी को अमल करने का आह्वान भी किया। इसके साथ ही आने वाले समय में जाट महासभा का सम्मेलन करने पर भी बल दिया गया। बैठक में संजीव चौधरी ,अवनीश चौधरी, चंद्र विजय सिंह, सुनील लाठर सरजू सिंह, अंकुर चौधरी, रनबीर सिंह, विक्की चौधरी, भयराज सिंह, मास्टर उदयपाल सिंह, लाखन सिंह, सूरज सिंह आदि सहित भारी तादाद में जाट महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें