Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsInsurance Employee Kidnapped and Assaulted Over Dispute in Party

निजी बीमा कंपनी कर्मचारी को अगवा कर पीटा, दी तरहर

Moradabad News - मझोला थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी के कर्मचारी को उसकी कार में अगवा कर पीटा गया। यह घटना तीन दिन पहले एक पार्टी के दौरान हुए विवाद के कारण हुई। पीड़ित ने अपने पिता के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 23 Feb 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
निजी बीमा कंपनी कर्मचारी को अगवा कर पीटा, दी तरहर

मझोला थाना क्षेत्र में निजी बीमा कंपनी के कर्मचारी को कार में अगवा कर लिया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व एक पार्टी के दौरान हुई कहासुनी के विवाद में उसी के ऑफिस के एक कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे कार से अगवा कर पीटा। बाद में दफ्तर के बाहर छोड़कर भाग गए। पीड़ित कर्मचारी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी योगेश कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मयंक शर्मा निजी बीमा कंपनी के मानसरोवर स्थित दफ्तर में कार्यरत है। तीन दिन पहले कंपनी की ओर से एक पार्टी हुई थी, जिसमें सभी कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी शामिल थे। एक महिला कर्मचारी से नागफनी क्षेत्र में रहने वाला कर्मचारी बातचीत कर रहा था। इस पर मयंक शर्मा ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभी लोग घर चले गए थे। आरोप है कि शनिवार को शाम करीब 4:45 बजे जब मयंक दफ्तर में मौजूद था उसी समय दूसरा कर्मचारी अपने पांच साथियों के साथ कार से आया और मयंकर को अगवा कर लिया। बुद्धिविहार में लेजाकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में दफ्तर के पास ही छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने परिवार वालों को सूचना दी। बाद में पिता ने थाने पर पहुंच कर शिकायत की। इस संबंध में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच मे जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें