Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsInauguration of Science Path in Memory of Dr APJ Abdul Kalam in Muradabad

डॉ. कलाम की याद में विज्ञान पथ का लोकार्पण

Moradabad News - दिल्ली रोड पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में विज्ञान पथ का उद्घाटन किया गया। नगर निगम द्वारा निर्मित इस पथ पर डॉ. कलाम की प्रतिमा और विभिन्न प्रकार की मिसाइलें प्रदर्शित की गई हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 28 Feb 2025 01:18 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. कलाम की याद में विज्ञान पथ का लोकार्पण

पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की याद में दिल्ली रोड पर विज्ञान पथ का लोकार्पण किया गया। नगर निगम की ओर से विज्ञान पथ बनाया गया है। यहां डॉक्टर अब्दुल कलाम की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसके साथ ही कई तरह की मिसाइल को भी प्रदर्शित किया गया है। डॉ. कलाम के अलावा देश में विज्ञान के हुनर से योगदान देने वाले तमाम वैज्ञानिकों के भी बारे में डिटेल है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार मुरादाबाद शहर में कई तरह के कार्य हैं जिसमें से विज्ञान पथ भी अहम का कड़ी है। बीचों-बीच डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा स्थापित की गई है। उसके दोनों और मिसाइल लगाई गई हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य वैज्ञानिकों की प्रतिमा स्थापित  की  गई  है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें