Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHoli Celebration at Shri Sainath Old Age Home with Cultural Performances
श्री साईनाथ वृद्धआश्रम सेवक ग्रुप ने मनाया होली महोत्सव
Moradabad News - श्री साईनाथ वृद्धआश्रम सेवक ग्रुप ने रविवार को मिलन विहार में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और दीप प्रज्वलित करने से हुआ। कलाकारों ने ब्रज के प्रसिद्ध होली गीतों पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 9 March 2025 06:42 PM

श्री साईनाथ वृद्धआश्रम सेवक ग्रुप ने रविवार को वृद्ध आश्रम, मिलन विहार में होली महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। शुभारंभ शशिकांत वर्मा व जितेंद्र ने गणेश वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कलाकारों ने ब्रज के गीत होली खेल रहे बांके बिहारी, आज बिरज में होली रे रसिया, होली है होली है धूम मचा रहे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर करण अरोड़ा, मुकेश शर्मा, अतुल सिंह, नितिन अग्रवाल, नरेंद्र चौहान, मांगेराम, सुषमा त्रिवेदी, आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।