बैंक से लोन लेने के बाद धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Moradabad News - सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कुन्दरकी के हरियाना निवासी अशोक कुमार, उसके भाई राजीव कुमार और साथी रघुवीर सिंह को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से 10 साल...

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कुन्दरकी के हरियाना निवासी अशोक कमार, उसके भाई राजीव कुमार और साथी रघुवीर सिंह को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के खिलाफ बीते साल बैंक प्रबंधक ने केस दर्ज कराया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा टाउनहॉल के वरिष्ठ प्रबंधक सनी चौधरी ने 30 सितंबर 2024 को धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया था, जिसमें कुल 18 लोगों को आरोपी बनाया था। इन्हीं में से एक आरोपी कुन्दरकी के हरियाना निवासी अशोक कुमार ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज की मदद से जमीन गिरवी रखकर दस साल पहले ढाई लाख का लोन लिया था।
जिमसें आरोपी अशोक का भाई राजीव कुमार और गांव का रघुवीर सिंह गारंटर थे। लोन लेने के बाद आरोपी ने उसका भुगतान नहीं किया। एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को सिविल लाइंस थाने के एसएसआई हरेंद्र सिंह और एसआई अनुज सिंह की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।