Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsField Day Organized by Agricultural Science Center in Maisuwala Village Highlights BL-44 Barseem Benefits

कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया फील्ड डे

Moradabad News - कृषि विज्ञान केंद्र ने मैसूवाला गांव में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर किसान राजीव कुमार के खेत में बीएल-44 बरसीम की प्रजाति की प्रदर्शन की गई। किसानों ने इसकी उच्च पैदावार और दुग्ध...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 22 Feb 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया फील्ड डे

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा क्षेत्र के मैसूवाला गांव में प्रक्षेत्र दिवस (फील्ड डे) का आयोजन किया गया। यह आयोजन किसान राजीव कुमार के बरसीम के प्रक्षेत्र (प्रथम पंक्ति प्रदर्शन) पर पूर्व में बरसीम की प्रजाति बीएल-44 लगाई गई थी। मौके पर मौजूद किसानों ने बरसीम की चारा फसल का अवलोकन भी किया। किसानों ने पाया कि अन्य किसानों की अपेक्षा बरसीम की पैदावार अच्छी है और 4 से 5 बार काटा जा सकता है। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ रवींद्र कुमार ने हरे चारे के लिए बरसीम की नवीनतम प्रजातियों के बारे में बताया। पशुधन उत्पादन के वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार ने किसानों को बीएल-44 बरसीम की नवीनतम प्रजाति से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा इससे दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के बारे में भी बताया तथा अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर सम्पर्क करने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में 25 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राजीव, अशोक कुमार, अनिकेत, आलोक, मोहित , सर्वजीत आदि मौजूद रहे। केंद्र के कर्मचारी पुष्पराज यादव व संदीप कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें