Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsEmergency Meeting of Indian Farmers Union Concerns Over Jagjit Singh s Health Amid Ongoing MSP Struggle

एमएसपी को लेकर लड़ी जाएगी कानूनी लड़ाई:नौ सिंह

Moradabad News - भारतीय किसान यूनियन मुरादाबाद की आपात बैठक में जगजीत सिंह डाल्लेवाज की गिरती स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। डॉक्टर नौ सिंह ने कहा कि किसान नेता 93 दिन से अनशन पर हैं। बैठक में सहमति बनी कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 27 Feb 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
एमएसपी को लेकर लड़ी जाएगी कानूनी लड़ाई:नौ सिंह

भारतीय किसान यूनियन मुरादाबाद की एक आपात बैठक राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नौ सिंह के नेतृत्व में की गई। बैठक में एमएसपी गारंटी कानून की लड़ाई लड़ रहे जगजीत सिंह डाल्लेवाज जी की गिरती स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में बोलते हुए नौ सिंह जी ने कहा कि एक किसान नेता अपनी जान पर खेल कर 93 दिन से अनशन पर बैठा है। सरकार तरह-तरह के बहाने बनाकर वार्ता को आगे बढ़ा रही है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट कई बार चिंता व्यक्त कर चुका है। किसान लगातार घाटे में जा रहा है। संकट की हर घड़ी में किसान देश के साथ खड़ा रहता है। बैठक में सर्व सहमति जगजीत सिंह के स्वास्थ्य की चिंता व्यक्त की गई। यदि किसान नेता को कुछ होता है तो देश का किसान सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा। राष्ट्रीय स्तर पर जो भी आह्वान किया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव नौ सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष चौ० भयराज सिंह यशपाल सिंह अंकुर चौधरी विक्की चौधरी आशु बालियान समरपाल सिंह अमित चौधरी जिला उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें