हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान समारोह में दी जानकारी
Moradabad News - ठाकुरद्वारा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी और प्रधान संघ अध्यक्ष...

ठाकुरद्वारा। गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 15 दिवसीय कार्यक्रम चलाए जाने को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम की जानकारी खंड विकास अधिकारी ने दी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी, प्रधान संघ अध्यक्ष वीर सिंह वीरू भी शामिल रहे। उन्होंने पत्र जारी कर तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को आंबेडकर जयंती पर 15 दिवसीय कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए तैयार रूपरेखा बताई। यहां मुस्लिम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य लोकमन सिंह, पीयूष कुमार एवं नवीन कुमार भी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।