Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCity MLA Claims Over 10 Crore Development Works Amidst Controversy with Municipal Corporation

शहर विधायक के पत्र पर निगम ने कराए 10 करोड़ के विकास कार्य

Moradabad News - शहर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर निगम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विधायक निधि का उपयोग किए बिना नगर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। निगम ने विधायक के पत्रों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 7 March 2025 12:45 PM
share Share
Follow Us on
शहर विधायक के पत्र पर निगम ने कराए 10 करोड़ के विकास कार्य

शहर विधायक के पत्रों पर नगर निगम ने नगर विधान सभा क्षेत्र में दस करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य करवाने का दावा किया है। इसके लिए विधायक निधि का इस्तेमाल नहीं किया गया है। व्यापारियों दुकानदारों के पक्ष में खड़े होकर विधायक रितेश गुप्ता ने कई बार निगम की कार्यशैली पर उंगली उठाई तो नगर निगम ने इस पर स्थिति स्प्षट की है। पिछले दिनों दुकानदारों के पक्ष में विधायक ने नगर निगम को आड़े हाथों लिया था। इसी के चलते नगर निगम ने शहर विधायक रितेश गुप्ता के नगर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मीडिया से साझा की है। इसमें सड़क से लेकर नाले और नालियों समेत अन्य कार्य शामिल हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में निगम को आत्मनिर्भर बना रहे हैं साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। नगर विधायक के दिए पत्रों के क्रम में नगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 10 करोड़ के कार्य करवाए जा चुके हैं। वहीं विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने निजी कार्य के लिए कभी नहीं कहा न पत्र लिखा। जनसेवक हैं जनता की बात कहेंगे ही। पत्र भी लिखेंगे। नगर निगम है तो जाहिर है गांव में तो कार्य करवाएगा नहीं शहर में ही करवाएगा। पब्लिक के कार्य होने भी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें