Notification Icon

सिटी कंपनी को पीआरडी जवानों की मार्च में होगी भर्ती

अब शहर और ग्रामीण अंचलों में पीआरडी जवानों की भर्ती होगी। अभी तक जिले में कार्यरत पीआरडी जवान को शहर व गांव में जरूरत के हिसाब से लगाया जाता है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 14 Feb 2021 07:10 AM
share Share

अब शहर और ग्रामीण अंचलों में पीआरडी जवानों की भर्ती होगी। अभी तक जिले में कार्यरत पीआरडी जवान को शहर व गांव में जरूरत के हिसाब से लगाया जाता है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुरादाबाद, बरेली संग कुछ जिलों में अब सिटी कंपनी बनने जा रही है। इसके लिए मार्च से भर्तियां शुरू हो जाएंगी। इन पीआरडी जवानों की भर्ती के बाद प्रशिक्षण दिलाने जाने के बाद तैनाती होगी।

पीआरडी जवानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर अधिक से अधिक काम दिलाने के लिए नई भर्तियां होने जा रही है। मुरादाबाद में सिटी कंपनी के लिए भर्ती होनी है। मार्च में इनके लिए भर्तियां शुरू हो जाएंगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान ने बताया कि मार्च में सिटी कंपनी में पीआरडी जवानों की भर्ती शुरू होनी है। अभी तारीख तो तय नहीं है लेकिन भर्ती होनी के लिए जरूरी औपचारिकता और अभिलेख तैयार कराए जा रहे हैं। जिले में फिलहाल 350 पीआरडी जवान है जो शहर व गांव में जरूरत के हिसाब से काम करते हैं। सिटी कंपनी तैयार होने के बाद शहर और गांव में पीआरडी जवान अपने क्षेत्र में काम करेंगे। सिटी कंपनी में 105 की भर्ती होनी है इसमें हर हाल में पांच महिलाएं रखना जरूरी है। भर्ती के समय महिलाओं की संख्या पांच से अधिक भी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें