कार की टक्कर से सड़क पार कर रही दो छात्राएं घायल
Moradabad News - सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर रविवार रात दो छात्राओं को एक कार ने टक्कर मार दी। घायल आकांक्षा और एलिस को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने...

सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर रविवार रात सड़क पार कर रहीं दो छात्राओं को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी क्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर निवासी आकांक्षा पुत्री जगदीश स्नातक की छात्रा है। रविवार रात वह सहेली एलिस से मिलने गांव गई थी। बताया कि रात 9 बजे दोनों छात्राएं घर वापस होने के लिए सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान छजलैट की ओर से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में आकांक्षा गंभीर घायल हो गई। एलिस भी चोटिल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने छात्राओं को कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी प्रभारी सुनील कुमार राठी ने बताया कि कार को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी पकड़ लिया है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।