कार व 20 लाख के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Moradabad News - दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। ससुर ने छेड़छाड़ की और पति ने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। विवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दहेज में कार और बीस लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीता की। विरोध पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी पति, ससुर समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस क्षेत्र की टीडीआई सिटी निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 2 मार्च 2024 को आशियाना कालोनी निवासी युवक से की थी। सके बाद भी पति, ससुर, सास और ननद बेटी को दहेज को लेकर ताना मारने लगे। आरोपियों ने विवाहिता के आपत्तिजनक फोटो भी वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की। जब इसकी शिकायत पति से की तो उल्टा उसने पीड़िता को ही मारापीटा। आरोप है कि बीते 22 अप्रैल 2025 को पति ने विवाहिता को मारपीट कर उसे मायके पहुंचा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पिता से आपबीती सुनाई। बाद में पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।