Bride Harassed for Dowry In-Laws Accused of Assault and Attempted Murder दहेज के लिए जहर देकर मारने की कोशिश, पति समेत छह पर केस, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBride Harassed for Dowry In-Laws Accused of Assault and Attempted Murder

दहेज के लिए जहर देकर मारने की कोशिश, पति समेत छह पर केस

Moradabad News - मुरादाबाद में दहेज के लिए एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि ससुर ने छेड़छाड़ की, जबकि देवर और चचिया ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। 21 मई 2025 को ससुराल वालों ने जहर दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 15 June 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए जहर देकर मारने की कोशिश, पति समेत छह पर केस

मुरादाबाद। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। देवर और चचिया ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि पति, सास-ससुर ने जहर पिला दिया। शिकायत पर गलशहीद थाना पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के निवासी महिला का निकाह 5 नवंबर 2022 को कटघर के करूला क्षेत्र में हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में तीन लाख और बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुर ने उसके साथ कई बार अश्लीलता की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 17 मई 2025 को देवर और चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

शोर मचाने पर आरोपी चचिया ससुर धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के अनुसार घटना की शिकायत सास-ससुर और पति से की तो सभी ने उसे ही भलाबुरा कहा। आरोप लगया कि 21 मई 2025 को ननद, ससुर और सास ने नाश्ता के बहने जहर दे दिया और कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर पीड़िता का भाई पहुंचा और किसी तरह उसे वहां से मुक्त कराके जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से रेफर कराके मेरठ फिर दिल्ली में भर्ती कराया गया। मशक्कत के बाद पीड़िता की जान बच सकी। बाद में पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। जहां से एफआईआर के आदेश हुए। इस संबंध में एसओ गलशहीद सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, ससुर, सास, चचिया ससुर, देवर और ननद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।