भाजपा का घर घर संपर्क अभियान शुरू
Moradabad News - भाजपा ने घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने चंद्र नगर में संपर्क किया। इस अभियान में 28-30 मार्च को बूथ स्तर पर संपर्क किया जाएगा। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया...

भाजपा ने घर घर संपर्क अभियान शुरू कर दिया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि चंद्र नगर में संपर्क किया गया। उनके साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता भी रहीं। कार्यक्रम के संयोजक सह संयोजक भी बनाए गए हैं। इसी क्रम में प्रथम चरण में सभी मंडलों में 28, 29 व 30 मार्च को सूची बनाकर प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ स्तर पर पर घर-घर संपर्क करना है। दूसरे चरण में 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ पर बैठक की जाएगी। 7, 8 व 9 अप्रैल को जो शक्ति केंद्र छूट गए हैं उन शक्ति केंद्र पर संपर्क होगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन होगे। मंडल में रहने वाले शिक्षक, इंजीनियर, चिकित्सक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, खिलाड़ी सभी को आमंत्रित करना है। सभी से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को साझा किया जाएगा। महिला मोर्चा घर घरसंपर्क करेगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। स्वच्छता अभियान चलेगा। सभी मंडल के सभी बूथों पर अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। वहीं पंचायत भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंतिम दिन भी स्टाल पर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।