भाजपा कार्यालय में जिलाधअयक्ष ने किया ध्वजारोहण
Moradabad News - भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने ध्वजा रोहण किया। इस दौरान मिष्ठान का वितरण किया गया और संविधान गौरव यात्रा के महत्व पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने गणतंत्र दिवस को संविधान के...

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने ध्वजा रोहण किया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान मिष्ठान का वितरण किया। बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं ने संविधान गौरव यात्रा के बारे में बताया। साथ ही संविधान का मर्म बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के बारे में सोचा और इसे मनाना शुरु किया। महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस एक उत्सव ही मात्र नहीं बल्कि यह हमारे संविधान के गठन की याद दिलाता है। इस दौरान भाजपा नेताओं में राजन विश्नोई, दिनेश शीर्षवाल, विशाल त्यागी, राहुल सेठी, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, सर्वेट पटेल, अमित शर्मा, अंकित समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।