भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घोषित की सोलह सदस्यीय कार्यकारिणी
Moradabad News - भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने 16 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में दिलीप सिंह, डॉक्टर आफताब हाशमी, पीयूष अग्रवाल, कपिल कुमार, उदयवीर सिंह, जयवीर सिंह उपाध्यक्ष हैं। नए...

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने 16 सदस्यीय कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा कर दी। हाईकमान के आदेश पर यह घोषणा की गई है। सोलह सदस्यीय कार्यकारिणी में दिलीप सिंह ,डॉक्टर आफताब हाशमी,पीयूष अग्रवाल, कपिल कुमार, उदयवीर सिंह,जयवीर सिंह को उपाध्यक्ष, दिनेश प्रजापति ,संजीव चौहान को महामंत्री, रचना सैनी, हेमेंद्र प्रताप सिंह, सोमेश्वर प्रसाद ,लेखराज सिंह ,उमेश कश्यप और मंजू रानी पाल को मंडल मंत्री तथा भारत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नव नियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए नगर के चैन सुख दास राइस मिल स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।