संसार का उपकार करना ही आर्य समाज का उद्देश्य : आचार्य विमल शास्त्री
Moradabad News - आर्य समाज ने रविवार को स्टेशन रोड पर साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया। आर्य पुरोहित वीरेंद्र आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में भजन, सत्यार्थ प्रकाश का पाठ और वेद व्याख्या की गई। आचार्य विमल...

आर्य समाज स्टेशन रोड पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग में आर्य पुरोहित वीरेंद्र आर्य ने राजेश नारंग और डॉ़ आलोक कुमार की यज्ञमानी में वैदिक रीति से संपन्न कराया। इसके बाद रविंद्र आर्य ने भजन प्रस्तुत किया और डॉ़ राम मुनि ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। आर्य विद्वान सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने वेद व्याख्या की। महर्षि दयानंद सरस्वती के द्विजन्म शताब्दी पर बोलते हुए आर्य विद्वान आचार्य विमल शास्त्री ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने गुरु विरजानंद को गुरु दक्षिणा में पूर्ण जीवन देने के संकल्प को आजीवन पूर्व करके इतिहास में पहली बार खुद को इस राष्ट्र के प्रति समर्पित किया। आचार्य ने आगे बताते हुए कहा कि हिन्दी साहित्य के अलंकृत साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने महर्षि दयानंद के बारे में बताया कि महर्षि दयानंद गुजराती होते हुए भी उन्होंने हिन्दी की गद्य शैली को प्रश्नोत्तर शैली बनाकर सत्यार्थ प्रकाश लिखा जो संसार की अद्भुत रचना है। कार्यक्रम में अरबिंद आर्यबंधु विनोद कुमार गुप्ता निर्मल आर्य जिला प्रधान अजब सिंह आर्य, जिला मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट डॉ. आलोक कुमार यशपाल मुनि, विजय कौशिक रविन्द्र आर्य, ज्ञानप्रकाश भगत, राकेश आर्य, अर्जुन आर्य, संतोष कुमार गुप्ता, मयंक आर्य, जितेंद्र सिंह आर्य, पुष्पा आर्य, राजेश नारंग आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।