Amarnath Yatra 2023 Food and Services Provided for Pilgrims from July 3 to August 9 खूब गूंजे भोले के जयकारे, ढोल की थाप पर थिरके श्रद्धालु, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsAmarnath Yatra 2023 Food and Services Provided for Pilgrims from July 3 to August 9

खूब गूंजे भोले के जयकारे, ढोल की थाप पर थिरके श्रद्धालु

Moradabad News - इस वर्ष बाबा अमर नाथ की यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। महापौर विनोद अग्रवाल ने नारियल फोड़कर इसकी शुरुआत की। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का पूरा ध्यान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 14 June 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
खूब गूंजे भोले के जयकारे, ढोल की थाप पर थिरके श्रद्धालु

इस वर्ष बाबा अमर नाथ की यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। स्थानीय श्री भोले भंडारी सेवा मंडल यात्रा के रास्ते बालटाल और रेल पत्री में श्रद्धालुओें के लिए भंडारा लगाता है। इस वर्ष भी लगेगा। इसके लिए शनिवार को पांच ट्रक खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए। इसका शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल ने नारियल फोड़ और फीता काटकर किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयघोष के साथ रवाना किया। इससे पहले भोले बाबा के वाहन को सरोज सिनेमा से बुधबाजार चौकी तक घुमाया गया। मंडल का यह बीसवां भंडारा है। वाहनों की रवानगी से पहले सरोज सिनेमा पर सामग्री एवं भोले की प्रतिमाओं का पूजन कराया गया।

पूजन पंडित लक्ष्मी राज जोशी ने कराया। यजमान महापौर विनोद अग्रवाल रहे। इसके बाद प्रतिमाओं को लेकर युवा भोले बाबा का जयघोष करते हुए ढोल आदि के साथ जुलूस के रूप में लेकर बुधबाजार पुलिस चौकी तक गए और जयकारे लगाते खाद्यान्न से भरे ट्रकों तक पहुंचे। सबसे आगे वाले ट्रक पर बाबा का त्रिशूल लगा था उस पर भगवान शिव की प्रतिमा रखी गई। इसी तरह सभी वाहनों पर भोले बाबा की एक-एक प्रतिमा विराजमान की गई। महापौर ने नारियल फोड़ एवं फीता काटकर आगे बढ़ाया। इनके आगे बड़ी संख्या में भजन कीर्तन और बाबा अमरनाथ का जयघोष करते हुए रेलवे स्टेशन तक गए। वहां से ट्रकों के साथ वाहनों का काफिला भी आगे बढ़ा और इसने कांठ रोड पर विवेकानंद अस्पताल तक साथ दिया। यहां से श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ सभी वाहनों को रवाना किया। चंदर नागपाल, शशि सुनेजा, राजेंद्र कुमार शर्मा, उमेश पाठक, सुभाष शंकर, अंकित खन्ना, कमल बिरमानी, राजीव सुखेजा, कमल ढ़ीगरा सहित हरियाणा और दिल्ली से आए सदस्यों का भी सहयोग रहा। सभी सुविधाएं मिलेंगी भंडारे में मुरादाबाद। चंदर नागपाल ने बताया हमारे बालटाल एवं रेलपत्री दोनों भंडारों में पांच किमी की दूरी है। यात्रा मार्ग पर 12 किमी तक हमारी प्रकाश व्यवस्था रहेगी। भंडारों में श्रद्धालुओं के लिए स्वरूचि भोजन के साथ रहने, ठहरने, भोजन, विश्राम करने और स्वास्थ्य सेवाओं सहित अनेक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रेलपत्री का भंडारा 24 घंटे चलता रहेगा। श्रद्धालुओं की सेवा में हमारे लगभग 200 सदस्य हर समय सेवा को तत्पर रहेंगे। 16 साल ने लगातार कर रहे सेवा मुरादाबाद। इस भंडारे में अपनी सेवाएं देने राजेंद्र कुमार शर्मा सोलह और उमेश पाठक लगातार पंद्रह साल से जा रहे हैं। इन्होंने बताया यात्रा की तारीख तय होते ही अपनी छुट्टियों का इंतजार कर लेते हैं और घर काम निपटा लेते हैं। कई दिन पहले से ही मन वहां जाने के लिए बेताब होने लगता है। वहां तो पूरे स्वर्ग का ही लुत्फ आता है। भंडारा पूर्ण होने के बाद भी आने को मन ही नहीं करता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।