लखनऊ हाईवे पर गिरा पेड़, बाइक सवार घायल
गुरुवार को मुरादाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पेड़ गिरने से यातायात एक घंटे तक बाधित रहा। वन विभाग की...
मूंढापांडे। गुरुवार को दोपहर मुरादाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीशम का पेड़ से गिर गया, जिसकी चपेट में आकर मुरादाबाद की ओर जा रहा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पेड़ गिरने से यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। आर्यभट्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सामने काशीपुर तिराहे की ओर जाने वाली दिशा पर एक शीशम का अचानक से पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से दोनों और का मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। पेड़ पुराना होने के कारण जड़ से खोखला हो चुका था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पेड़ को मार्ग से हटाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाकर मार्ग को सुचारु किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।