महोबा में घने कोहरे से लुढ़का पारा, शीतलहर से लोग बेहाल
Mohoba News - मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दो दिन तक मौसम साफ रहने के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दो दिन तक मौसम साफ रहने के

मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद जबरजस्त कोहरे से गलन बढ़ा दी। सर्दी से आम जनमानस हलाकान रहा।राजमार्ग में वाहन रेंगते हुए नजर आए तो ट्रेनों के देरी से आने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सर्दी से लोग घरों में दुबके रहे। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे से हुई। मौसम का सबसे ज्यादा कोहरा शुक्रवार को रहा। सुबह कोहरा होने के कारण जिले से गुजरे कानपुर सागर राजमार्ग और झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। स्टेशन में ट्रेन से यात्रा करने के लिए पहुंचें यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। खजुराहो पैंसेजर, मैमू सहित इंटरसिटी ट्रेनें निर्धारित समय से आधा से एक घंटा तक देरी से पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से चल रही है। सुबह जबरजस्त कोहरा होने के कारण मॉनिंग वॉक पर जाने वाले उम्रदराज भी घरों में दुबके रहे। सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। दोपहर बाद आसमान में सूरज बादलों में अठखेलियां करते दिखे। शाम होते ही शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। मौसम बदलनें से लोग सर्दी से जूझ रहे है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है मौसम विभाग ने चार दिन कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
गोवंशों के लिए जल रहे अलाव
कड़ाके की सर्दी में इंसानों के साथ बेजुबान भी परेशान हो रहे है। जिले भर में गौशालाओं में गोवंशों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए है। गोवंशों के लिए टिन शेड की भी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए है। गोशालाओं में गोवंशों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रकिशोर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतों के द्वारा गोशाला में अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है।
जटिल बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खतरा
घना कोहरा छाने के बाद पारा लुढ़क रहा है। ऐसे में हृदयरोगियों सतिह अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहे लोगों की देखभाल पर सावधानी बरतने पर जोर दिया गया है। जिला अस्पताल के डॉ राजेश कुमार भट्ट ने कहा कि सर्दी के मौसम में शरीर में खून की रफ्तार कम हो जाती है जिससे खून गाढ़ा हो जाता है। बीमारी से जूझ रहे लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। खान पान में सावधानी बरतनें पर जोर दिया गया है।
सरकारी कार्यालयों में दिखा सर्दी का असर
कड़ाके की सर्दी का असर सरकारी कार्यालयों में दिख रहा है। कलेक्ट्रेट के डूडा, भूलेख, श्रम विभाग आदि में कर्मचारियों की कमी दिखी। ब्लाक कबरई सहित विकास भवन में कई कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या कम दिखी। विद्युत विभाग में कर्मचारी हीटर से आग तापते हुए नजर आए। कुल मिलाकर सर्दी से लोग कांपने को मजबूर हो रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।