गंगा में डूबे युवक का शव उतराया मिला
Mirzapur News - पड़री के चंडिका गांव में गंगा में डूबे 28 वर्षीय भूपेंद्र सिंह का शव शुक्रवार को मिला। वह मछली पकड़ने गया था और गहरे पानी में डूब गया। उसके साथी मौके से भाग गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि साथियों ने...

पड़री। थाना क्षेत्र के चंडिका गांव स्थित गंगा में डूबे युवक का शव शुक्रवार को उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के धनही गांव निवासी 28 वर्षीय भूपेंद्र सिंह उर्फ मोनू अपने अन्य साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था। जबकि अन्य साथी मौके से भाग निकले थे। पुलिस शुक्रवार को तलाश करा रही थी। तभी सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव उतराया मिला। परिजनों का आरोप हैकि साथ गए साथियों ने घटना की जानकारी नहीं दी। ऐसे में घटना संदिग्ध है। पुलिस से घटना की जांच कराने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।