छत की सीढ़ी से गिरकर महिला जख्मी
Mirzapur News - राजगढ़ के पत्थर खुरा गांव में शनिवार रात एक महिला सीढ़ी से फिसलकर गिर गई। 32 वर्षीय सुनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें घर भेज दिया...

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पत्थर खुरा गांव में शनिवार की रात सीढ़ी से फिसलकर गिरने से महिला जख्मी हो गई। घरवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर महिला को घर भेज दिया गया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पत्थर खुरा गांव निवासी 32 वर्षीय सुनीता शनिवार की रात बिजली कटने के बाद छत पर सोने के लिए जा रही थी। तभी छत की सीढ़ी से अचानक सुनीता का पैर फिसल गया। जिससे वह सीढ़ी से नीचे गिरकर जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।
यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद हालत में सुधार देख सुनीता को घर भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।