Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsWedding Dispute in Vindhyachal Two Teens Kidnapped Over Broken Car Window

कार का शीशा टूटने पर बरातियों ने दो किशोरों को उठाया

Mirzapur News - विंध्याचल के तिलई मौआर गांव में शादी के दौरान बरातियों और घरातियों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक कार का शीशा टूट गया। नाराज बरातियों ने 17 वर्षीय विशाल और 18 वर्षीय आकाश को जबरन उठा लिया। पुलिस ने दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 12 May 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
कार का शीशा टूटने पर बरातियों ने दो किशोरों को उठाया

जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में रविवार भोर में कार का शीशा टूटने पर बराती दो किशोर उठा ले गए। सूचना मिलने पर विंध्याचल पुलिस ने उन्हें बरामद किया। सुलह-समझौते के बाद मामला रफा-दफा किया गया। तिलई गांव निवासी संतोष गौड़ के घर गोगांव गांव (जिगना) से बरात आई थी। आर्केस्ट्रा चल रहा था। इस दौरान बरातियों की कार खड़ी थी। किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें कार का शीशा टूट गया। नाराज बराती रविवार सुबह चार बजे 17 वर्षीय विशाल कुमार और 18 वर्षीय आकाश कुमार को जबरन उठा ले गए।

किशोरों के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। विंध्याचल पुलिस ने दोनों को घटनास्थल से कुछ दूर बरामद किया। सुलह समझौते के बाद दोनों किशोरों को छोड़ दिया गया। विंध्याचल कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घरातियों-बरातियों के बीच विवाद का मामला है। विवाद के दौरान बरातियों की कार का शीशा टूट गया। इस पर बराती दो किशोरों को उठाकर जिगना थाने चले गए। किशोरों को बरामद कर उन्हें उनके परिजनों के हवाले दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें