जलशक्ति मंत्री ने बेलहर माईनर का किया निरीक्षण
Mirzapur News - प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने पैतृक गांव ओड़ी में त्रयोदशाह संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली और जलालपुर चौराहे पर सिंचाई...

जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गुरुवार की शाम अपने पैतृक गांव ओड़ी पहुंच कर अपने पारीवारिक भतीजे संजय सिंह की पत्नी अंजनी देवी के त्रयोदशाह संस्कार में शामिल होकर शोक जताया। उन्होने अंजनी देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जलशक्ति मंत्रई करीब एक घंटे से अधिक समय तक गांव पर रूके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं पूर्व वाराणसी से पैतृक गांव आते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलालपुर चौराहे पर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जलालपुर चौराहे पर बेलहर माइनर का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जाम सायफन की सफाई कराने का निर्देश दिए। जलालपुर चौराहे पर माइनर की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की हिदायत दी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह एवं जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के नेतृत्व में जलशक्ति मंत्री को पत्रक सौंपकर समसपुर चुनार में गंगा नदी में पंप कैनाल को अविलंब पूर्ण कराए जाने की मांग की। साथ ही इस परियोजना पर पहल करने के लिए धन्यवाद दिया। पिड़खिर गांव के मुकेश सिंह ने गांव में अतिक्रमण मुक्त हुए 96 बीघे के सरोवर का नामकरण प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के नाम पर कराए जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रमुख आनंद सिंह बंटू,राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह, विनय सिंह राकेश सिंह, आशीष सिंह,अरूण सिंह, चेतनारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।