प्रदेश को स्टाम्प ड्यूटी से मिला 30 हजार करोड़: रविंद्र जायसवाल
Mirzapur News - प्रदेश के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि योगी के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय 45 हजार से बढ़कर एक लाख चौतीस हजार रुपए हो गई है। यूपी का राजस्व स्टाम्प ड्यूटी से 11 हजार करोड़ से बढ़कर 30...

विन्ध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को देर शाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होने कहाकि योगी के द्वितीय कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय 45 हजार से बढ़ कर एक लाख चौतीस हजार रुपए हो गई है। देश का सबसे पसंदीदा प्रदेश उत्तर प्रदेश हो गया है। कानून व्यवस्था अच्छा होने के कारण उद्योगपति भी अब उत्तर प्रदेश में उद्योग लगा रहे है। अखिलेश के शासन में स्टाम्प से यूपी की राजस्व मात्र ग्यारह हजार करोड़ था। अब यह बढकर तीस हजार करोड़ हो गया है। बिना सर्किल रेट बढ़ाये यह स्थिति है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है कि हर परिवार के पास मकान हो। आठ साल तक हम लोगो ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाया। मिर्ज़ापुर का भी 2016- 17 में 5592 करोड़ रुपये था। इस वर्ष 17823 करोड़ रुपया स्टाम्प ड्यूटी से राजस्व मिला। राजस्व सरप्लस का प्रदेश बन गया है। महिलाओं को स्टाम्प शुल्क में छूट की बढ़ोत्तरी का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में चालीस नई रजिस्ट्री आफिस बन रही है। रजिस्ट्री विभाग को सख्त निर्देश है कि रजिस्ट्री के बाद तत्काल डाकूमेंट दे दिया जाय। पहले बाद में दिया जाता था। अब अगर पेपर देने में विलंब करते है तो कार्यवाही की जाएगी। मथुरा में हमने कई लोगों को सस्पेंड कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।