Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मिर्जापुरTragic Drowning of Two Brothers in Flood Leads to Financial Aid for Family

मृत बच्चों के परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया

बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों, आठ वर्षीय सिद्धार्थ और छह वर्षीय श्याम, की मौत हो गई। दोनों नदी के पास गए थे जब उनका पैर फिसल गया। विधायक अनुराग सिंह और एसडीएम ने मृत बच्चों के पिता को आठ लाख...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरWed, 18 Sep 2024 06:42 PM
share Share

कैलहट। बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। दो दिन पूर्व चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव निवासी बिहारी के पुत्र आठ वर्षीय सिद्धार्थ व छह वर्षीय श्याम दोनों घर से निकले थे। दोनों जरगो नदी के पास चले गए थे। दोनों बाढ़ का पानी देख रहे थे। उसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और दोनों बाढ़ के पानी में गिर गए थे। गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई थी। बुधवार को बगही गांव मृत बच्चों के घर चुनार विधायक अनुराग सिंह और एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा टीम के साथ पहुंचे। मृत बच्चों के पिता बिहारी को आठ लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि के रुप में प्रदान की गई। इस दौरान भाजपा नेता महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान नकहरा जय सिंह, अनुराग सिंह पटेल, राजेश सिंह पटेल,बलवंत मौर्या, आलोक सिंह, हर्ष देव सिंह, सर्वेश सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें