Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTeenager Rescued After Jumping into Ganga River in Mirzapur

किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली बरैनी पुल से शनिवार की सुबह एक

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 22 Feb 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली बरैनी पुल से शनिवार की सुबह एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दिया। घाट किनारे मौजूद मछुआरों ने किशोरी को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को घर पर उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर फटकार लगा दी। डांट से क्षुब्ध किशोरी अपने घर से निकली और बरैनी भटौली पुल पर पहुंच गई। किशोरी ने बरैनी भटौली पुल से गंगा में छलांग लगा दिया। किशोरी के गंगा में छलांग लगाते ही घाट किनारे मौजूद मछुआरों पहुंच गए। गंगा में डूब रही किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी होते ही किशोरी के परिजन व स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत ठीक देख उसे घर भेज दिया गया है। इस संबंध में देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि एक किशोरी घर में डांट से क्षुब्ध होकर गंगा में छलांग लगा दिया था, लेकिन मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया है। उपचार के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें