Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTeenage Girl Bitten by Venomous Creature While Harvesting Coriander in Gorghi Village

जहरीला जंतु काटने से किशोरी अचेत

Mirzapur News - गोरगी गांव में 16 वर्षीय किशोरी आरती धनिया खोटने गई थी, तभी उसे एक जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टर विवेक खरे ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 22 Feb 2025 02:15 PM
share Share
Follow Us on
जहरीला जंतु काटने से किशोरी अचेत

हलिया हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरगी गांव में शनिवार को सुबह खेत में धनिया खोटने गयी थी। इसी बीच किशोरी को जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे किशोरी अचेत हो गई। यह देख परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जहाँ उपचार किया जा रहा है। क्षेत्र के गोरगी गाँव के बरहुला मजरा निवासी जगदीश की 16 वर्षीय पुत्री ‌ आरती घर के पास धनिया खोटने गयी थी। किसी जहरीले जंतु ने हाथ में काट लिया। जिससे ब्लड निकलने लगा। यह देख परिजन आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहाँ उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में डा विवेक खरे ने बताया कि जहरीले जंतु के काटने से बेहोश किशोरी का इलाज किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें