हत्या के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
Mirzapur News - राजगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 12 अप्रैल को सोनभद्र की रूकमणी देवी ने अपने पुत्री की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में महेन्द्र कोल और...
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 28 April 2025 01:16 AM

मिर्जापुर। राजगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को रविवार धर दबोचा। 12 अप्रैल को सोनभद्र के घोरावल के गुरेठ निवासी रूकमणी देवी ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुत्री की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त खोराडीह गांव निवासी महेन्द्र कोल व मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।