Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsOver 300 000 Devotees Visit Maa Vindhyavasini in Vindhyachal

भक्तों ने गंगा स्नान कर किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन, पलट प्रवाह जारी

Mirzapur News - शनिवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए तीन लाख से अधिक भक्त पहुंचे। मंगला आरती के बाद भक्तों ने घंटों इंतजार कर मां का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, और अन्य सामग्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 15 Feb 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
भक्तों ने गंगा स्नान कर किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन, पलट प्रवाह जारी

विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्यधाम में शनिवार को तीन लाख से अधिक भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मंगला आरती के पश्चात से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरु हुआ। श्रद्धालु माता की जय जय कार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मां की एक झलक पाने को दूरा दराज से आए भक्त लालायित रहे। गर्भ गृह के रास्ते घंटों इंतजार के बाद भक्तों को माता का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा झांकी दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भक्तगण हाथ में नारियल, चुनरी, अड़हल व गेंदा के पुष्प, इलायचीदाना, रोरी, रक्षा प्रसाद के रुप में लेकर मां विंध्यवासिनी का अर्पण किया। इसके बाद भक्तगण त्रिकोण यात्रा पर निकल गए। मां काली और मां अष्टभुजा देवी का दर्शन पूजन किया।

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। वहीं सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रयागराज से संगम स्नान कर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के विंध्यधाम आ गए। इससे गलियां पटी रही। विंध्यधाम के गंगा घाटों पर भी स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ गए थे। इससे घाटों पर तिल रखने की जगह नहीं रही। मां का दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित रोप-वे का भी लुत्फ उठाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें