वन नेशन, वन इलेक्शन से दूर होगी राजनैतिक अस्थिरता: डॉ. दया शंकर मिश्र
Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब के सभागार में रविवार

मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब के सभागार में रविवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. दयाशंकर ने कहाकि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है, ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके। साथ ही देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे।
उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्वादी होती है। एक साथ चुनाव से चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और सुरक्षाबलों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार - बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा सभी प्रबुद्धजनों के साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतवासियों को मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किए। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह पटेल एवं संचालन जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जान्हवी प्रकाश तिवारी ने किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की।
मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, चेयरमैन डीसीबी जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, निर्मला राय, विपुल सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह, एएसजे इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार दूबे व पूर्व अध्यक्ष जटाधर दूबे, राष्ट्रीय शैक्षणिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन तिवारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।