Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मिर्जापुरMirzapur Officials Inspect Flood-Affected Villages and Crops

बाढ़ प्रभावित एरिया को आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण

मिर्जापुर के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और फसलों की स्थिति की जानकारी ली। गंगा का जलस्तर घट रहा है और पानी खेतों से वापस चला गया है। तिलठी जूनियर हाईस्कूल में बाढ़ चौकी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 11 Aug 2024 08:52 AM
share Share

मिर्जापुर,संवाददाता। विंध्याचल मंडल के आयुक्त डा.मुथु कुमार स्वामी बी. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रविवार को जनपद के कोन ब्लाक का दौरा कर बाढ़ प्रभावित होने वाले गांवों की स्थिति का जायजा लिया। दोनों आला अधिकारियों ने हरसिंहपुर गंगा घाट पर बाढ से प्रभावित फसलों के बारे बातचीत कर ग्रामीणों से जानकारी ली। हरसिंहपुर में गंगा के तटपर खड़े होकर गंगा के जलस्तर के बारे में जानकारी ली। हालांकि दो दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। इसलिए नालों आदि के साहरे खतों तक पहुंचा पानी वापस हो गया है। साथ दोनेां अधिकारियों ने निकट भविष्य में बाढ़ की स्थिति पैदा होने के मद्देनजर तिलठी जूनियर हाईस्कूल में स्थापित होने वाली बाढ़ चौकी की व्यवस्था देखी। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल,एसडीएम सदर आशा राम वर्मा,सीओ मंजरी राव आदि अधिकारी भी साथ में रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें