Laborer Found Hanging in Piparwa Village Suspected Suicide पेड़ की डाली में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsLaborer Found Hanging in Piparwa Village Suspected Suicide

पेड़ की डाली में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरवा गांव में बुधवार की देर शाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरFri, 21 March 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
पेड़ की डाली में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरवा गांव में बुधवार की देर शाम पेड़ की डाली में फंदे पर लटकता मजदूर का शव मिला। मृत मजदूर गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिपरवा गांव निवासी 26 वर्षीय अशोक बिंद उर्फ बंशी मजदूर था। गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। देर शाम मजदूरी कर अपने घर आया और भोजन करने के बाद कमरे में चला गया। रात में जब अशोक की पत्नी ने देखा कि वह कमरे में नहीं हैं तो आस-पास तलाश करने लगी। खोजबीन करते हुए जब पत्नी ने घर के पीछे देखा तो पति अशोक पेड़ की डाली में गमछे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने फंदे पर लटके अशोक को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे लेकर मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अशोक घर का इकलौता पुत्र था। दो बहन हैं। एक पुत्री है। इस संबंध में देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।