Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मिर्जापुरGanga River Water Level Stabilizes Flood Relief for 55 Villages in Mirzapur

जिले में दो सेमी प्रति घंटे घट रहा है गंगा का जलस्तर

मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है, जो 76.53 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। यह चेतावनी बिंदु से लगभग दो सेंटीमीटर कम है। जलस्तर में कमी के कारण बाढ़ प्रभावित 55 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 17 Sep 2024 07:44 PM
share Share

मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में बीते एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि मंगलवार को सुबह दस बजे स्थिर हो गया। गंगा का अधिकतम जलस्तर 76.53 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से लगभग दो सेमी कम है। वहीं दोपहर 12 बजे से गंगा के जलस्तर में घटाव शुरु हुआ और शाम को चार बजे तक दो सेमी प्रति घंटे की दर से गंगा का जलस्तर घट रहा है। गंगा का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित 55 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी हटने के तत्काल बाद संक्रामक रोगों से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश ग्राम प्रधानों को दिया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने सदर और चुनार तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों के प्रधानों को गांवों में साफ-सफाई कराके दवा का छिड़काव कराने की हिदायत दी है। गंगा के जलस्तर में एक सप्ताह पूर्व अचानक शुरु हुई वृद्धि से जिले के सदर और चुनार तहसील के 55 गांव बाढ़ की चपेट में पूरी तरह से आ गए।इन गांव की बस्तियों में जहां पानी प्रवेश कर गया। वहीं खेतों में बोई गई खरीफ की फसलें बाढ़ के पानी में डूब जाने से तबाह हो गई। वहीं सौ से अधिक गांव आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए है। मंगलवार की सुबह नौ बजे तक गंगा के जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे वृद्धि हो रही थी। वहीं सुबह दस बजे के करीब गंगा का जलस्तर 76.53 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हो गया। लगभग दो घंटे स्थिर रहने के बाद दोपहर 12 बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की दर से घटाव शुरु हो गया। वहीं शाम को चार बजे से गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे घटाव शुरु हो गया। शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 76.410 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा का जलस्तर घटने से प्रभावित गांवों से तेजी से पानी घाट की तरफ खिसक रहा है। गंगा के जलस्तर में कमी होने से बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के अलावा बीते एक सप्ताह से बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे प्रशासनिक अफसर भी राहत की सांस ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें