खड़े ट्रक में भिड़ी बस, पांच की मौत, चार की हालत चिंताजनक

जौनपुर से यात्रियों को लेकर सोनभद्र के ओबरा जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस सोमवार की शाम सात बजे बड़े हादसे का शिकार हो गई। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के समीप बने नए...

अहरौरा (मिर्जापुर)। हिसं Tue, 10 July 2018 11:51 AM
share Share
Follow Us on
खड़े ट्रक में भिड़ी बस, पांच की मौत, चार की हालत चिंताजनक

जौनपुर से यात्रियों को लेकर सोनभद्र के ओबरा जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस सोमवार की शाम सात बजे बड़े हादसे का शिकार हो गई। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के समीप बने नए पुल पर खड़े ट्रक में बस पीछे से घुस गई। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। 30 यात्री घायल हो गए। बारह को गंभीर चोटें आयी हैं। चार यात्रियों की हालत चिंताजनक होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

रोडवेज की अनुबंधित बस जौनपुर से वाराणसी पहुंची और लगभग 45 यात्रियों को लेकर शाम पांच बजे के करीब ओबरा के लिए चली। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के समीप बने नए पुल पर बस की रफ्तार काफी तेज थी। चालक एक ट्रक को ओवरटेक करके आगे निकला और सामने से दूसरा ट्रक आ गया। गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक का बस से नियंत्रण खो गया और वह खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ट्रक से टकराने के बाद भी वह पुल के नीचे खाई में चली गई। इससे चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चिंताजनक हालत में छह लोगों को पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लाया गया। यहां उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया और चार को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

घटना स्थल पर चीख पुकार सुनकर दौड़े आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि बारह घायलों का उपचार सीएचसी में कराया जा रहा है। लगभग 12 लोगों को हल्की चोट लगी है। इसलिए उनको प्राथमिक उपचार करा दिया गया। मरने वालों और घायलों के नामों का पता नहीं चल पा रहा है। सोनभद्र के सुकृत, मधुपुर, राबर्ट्सगंज, चोपन और ओबरा थाना को सूचना दे दी गई है। केवल दो लोगों की पहचान हो सकी है। 

मृत 
35 वर्षीय हेमा पत्नी विष्णुशंकर ओरमौरा, राबर्टसगंज, सोनभद्र 
40 वर्षीय सद्दाम, धर्मशाला चौक, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र
40 वर्षीय बस का चालक राजू, जौनपुर 

घायल
40 वर्षीय रामसेवा , मधुपुर, सोनभद्र 
55 वर्षीय रमाकांत गिरी , करमा, सोनभद्र 
40 वर्षीय गुरुदयाल , सुकृत, सोनभद्र 
40 वर्षीय मनोज कुमार , मझिगवां, राबर्टसगंज, सोनभद्र 
40 वर्षीय शिवशंकर, मधुपुर, सोनभद्र 
35 वर्षीय अमित गुर्मा, राबर्टसगंज, सोनभद्र 
40 वर्षीय विष्णु शंकर , ओरमौरा, राबर्टसगंज, सोनभद्र 
40 वर्षीय राजेश कुमार , बिहार 
35 वर्षीय अशोक कुमार , अोरमौरा, राबर्टसगंज, सोनभद्र 
41 वर्षीय कमलेश कुमार , मधुपुर, सोनभद्र 
42 वर्षीय लैक्शन , चेन्नई
40 वर्षीय थिमसन , बिहार 
32 वर्षीय अमित वर्मा , नाथूपुर,वाराणसी 
45 वर्षीय सूर्य प्रकाश , मधुपुर, सोनभद्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें