Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मिर्जापुरDevotees Flock to Maa Vindhyavasini on Purnima for Divine Blessings

मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर धन्य हुए श्रद्धालु

पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए एक लाख श्रद्धालुओं ने विंध्यधाम का दौरा किया। सुबह गंगा स्नान के बाद भक्तों ने मंदिर में लंबी लाइन लगाई। मंगला आरती के बाद मां के दर्शन किए और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरWed, 18 Sep 2024 06:41 PM
share Share

विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्णिमा पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु धन्य हो गए। मां के चरणों में करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किए। इसके बाद अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों में दर्शन पूजन कर श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही विंध्यधाम के होटलों और अतिथिगृहों में डेरा जमा लिए थे। बुधवार को अल सुबह गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए गर्भगृह एवं मंदिर के झांकी की तरफ जाने वाली लाइन में खड़े हो गए थे। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन करने में जुट गए। मां के जयकारे से विंध्यधाम गूंजता रहा। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों पर पहुंच कर दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को घंटे भर बाद ही दर्शन मिल पाया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विंध्य पहाड़ी पर बांटी-चोखा का लुत्फ उठाया। मौसम खुशनुमान होने के कारण श्रद्धालुओं ने विंध्य पहाड़ी का सैर किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें