स्थापना दिवस पर विधायक ने झाड़ू लगा स्वच्छता का दिए संदेश
Mirzapur News - चुनार में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अनुराग सिंह ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बताने के लिए कहा। उन्होंने पूर्व...

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस व आठ साल बेमिसाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को दोपहर में बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क में मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने भाजपा सरकार की जनहित के किए गए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यकताओं से कहा कि सरकार की तरफ से कराए गए विकास कार्यों को नगर एवं गांवों में प्रत्येक घर-घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि पूर्व कि सरकारों में लोग चुनाव में वोट लेने के लिए घर-घर जाते थे और चुनाव जीतने के बाद पांच वर्ष तक दिखाई नहीं देते थे। भाजपा सरकार ने जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में आठ साल विकास की गंगा बहाने में सफल रही। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बनाए गए देश विरोधी कानून को भी भाजपा ने बदलने का काम किया। इसके पूर्व विधायक ने झाड़ू लगा कर स्वच्छता का संदेश दिए। इस अवसर पर बचाऊ लाल सेठ, मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी,विजय बहादुर सिंह, नंदलाल केशरी, अखिलेश मिश्रा बच्ची,अभिलाष राय, चंद्रहास गुप्ता, सभासद गौतम जायसवाल, सभासद किशन मोदनवाल,रिंकू चौधरी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।