Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsBihar Deputy CM Vijay Sinha Performs Havan at Vindhyavasini Temple Talks Development Ahead of Elections

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किए मां के दर्शन पूजन

Mirzapur News - बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के बाद चार घंटे हवन पूजन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में विकास की गति को बढ़ाने के लिए जनता एनडीए सरकार का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 28 April 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किए मां के दर्शन पूजन

विन्ध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने रविवार की सुबह मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन के बाद हवन कुंड में लगभग चार घंटे विधि-विधान से हवन पूजन किए। कहा कि मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने लगातार आता रहता हूं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव है। बिहार के विकास को गति देने वाले हर बिहारी के मान सम्मान को बढाने वाले और बिहार में आने वाले पीढ़ी को सुंदर भविष्य बनाने वाले लोगों को जनता चाहती है। एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार जिस गति से विकास कर रहा है वह विकास की गति और आगे बढ़ेगी।

डबल इंजन की सरकार के कार्यों पर जनता मोहर लगा चुकी है और आगे भी इसी मुद्दे पर अपना बटन दबा करके बहुमत से ज्यादा सीटे दिलाएगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिस तरीके से निर्दोष लोगों पर कायराना हमला किया गया और यह उन मानसिकता का कारण है जो झूठी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कहीं न कहीं आतंकवाद उग्रवाद अपराध एवं भ्रष्टाचार को पोषित करता है। 21 वीं सदी के भारत में इस दानवीय प्रवृत्ति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके समूल नष्ट का संकल्प मां भारती के संतान लेकर निगल लेंगे। इस दौरान विकास शुक्ला, आशुतोष पाठक आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें