Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मिर्जापुरAam Aadmi Party Celebrates Kejriwal s Release with Strategy Meeting in Jamalpur

आशुतोष ब्लाक महासचिव, श्रीकांत युवा शाखा के ब्लाक अध्यक्ष बने

जमालपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई पर मिठाई बांटी। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया और प्रत्येक बूथ पर दस नए सदस्यों को जोड़ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 15 Sep 2024 12:26 PM
share Share

जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय जमालपुर बाजार स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर रविवार को ब्लाक कार्यकर्ताओं की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर दस लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने की रणनीति बनाई गई।

ब्लाक अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता के बूते ही सरकार बनती है। आशुतोष सिंह ब्लाक महासचिव एवं श्रीकांत खरवार को आम आदमी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता चुनार विधानसभा अध्यक्ष प्रतोष द्विवेदी एवं संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान मित्तू सिंह, रमेश सिंह, लालबहादुर प्रजापति, अरविंद कुमार केशरी, आनंद कुमार आजाद, सुदर्शन कुमार प्रजापति, प्रमेश प्रसाद सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें