Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur News24 Pilgrims Injured in Multiple Road Accidents in Vindhyachal

विंध्याचल सड़क हादसे में 24 श्रद्धालु जख्मी

Mirzapur News - जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 15 Feb 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
विंध्याचल सड़क हादसे में 24 श्रद्धालु जख्मी

जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में 24 श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक स्थान पर तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। मार्ग पर वाहनों की टक्कर से घंटों आवागमन बाधित रहा।

जिगना थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी 60 वर्षीय राहुल सिंह, 32 वर्षीय राघवेंद्र सिंह, 28 वर्षीया अफ्सरा, 35 वर्षीय प्रखर सिंह, 55 वर्षीय दिलीप सिंह, 30 वर्षीया शिल्पा सिंह दो कार में सवार होकर छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रहे थे। जैसे ही सर्रोई गांव के पास पहुंचे। तभी प्रयागराज की ओर जा रही स्कार्पियो ने साइड में आकर दोनों कार में टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार सात लोग घायल हो गए। स्कार्पियो झारखंड गिरीडीह से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही थी। आस पास के लोगों ने बताया कि स्कार्पियो का टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार स्कार्पियो दोनों कार से टकरा गई। स्कार्पियो सवार कछरी निवासी 42 वर्षीय सुखदेव महतो, 50 वर्षीय टुपलाल महतो, 45 वर्षीय जगेश्वर वर्मा, 18 वर्षीय सुप्रिया, 45 वर्षीया मालती व 40 वर्षीया अनुराधा घायल हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को पीएचसी सर्रोईं में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महाकुंभ जा रहे लोग चले गए। जबकि कार सवार किरन सिंह की हालत गंभीर देख परिवार के लोग उपचार के लिए प्रयागराज लेकर चले गए।

वहीं दूसरी घटना विंध्याचल के महोखर गांव की है। झारखंड के गिरीडीह जिले के मोतीलादा प्रखंड निवासी बोलेरो सवार महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। ब्रेजा कार सवार हैदराबाद तेलंगाना से प्रयागराज स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने में मिर्जापुर की ओर से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में गिरीडीह झारखंड की 35 वर्षीया टुन्ना देवी, 42 वर्षीय गनेश राना, 34 वर्षीया ऊषा देवी, 42 वर्षीया रेखा देवी, 50 वर्षीया पुदीना देवी, 22 वर्षीय कालीदास, 18 वर्षीया पूनम कुमारी, 44 वर्षीया ज्योति तथा हैदराबाद तेलंगाना की 45 वर्षीया वासवी देवी, 45 वर्षीय वेंकट रेड्डी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। यहां से घायल वासवी, वेंकट रेड्डी, अमिका और गनेश राना को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महोखर गांव के सामने घटनास्थल की जगह सड़क के उत्तर दिशा की पटरी पर रेलवे ट्रैक के लिए रखा गया सामान दुर्घटना का कारण बन रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें