Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़minor kept begging for his life municipal employees kept stripping him naked library and beating him with belts

जान की भीख मांगता रहा नाबालिग, लाइब्रेरी में निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीटते रहे पालिका कर्मचारी

  • यूपी के बिजनौर जिले में नाबालिग को निर्वस्त्र करके पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग पार्क में बैठकर लड़कियों से अश्लील हरकतें कर रहा था। इसके बाद पालिका कर्मियों ने पकड़ लिया।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, बिजनौर (धामपुर)Sat, 14 Sep 2024 05:49 PM
share Share

बिजनौर जिले की धामपुर नगर पालिका में एक किशोर को निर्वस्त्र कर पीटने की वीडियो वायरल हो रहा है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। आरोप है कि किशोर पालिका के एक पार्क में किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। पालिका कर्मचारियों ने किशोर को पड़कर लाइब्रेरी में बंद कर बेल्ट से पिटाई की। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर घटना के एक आरोपी लिपिक को हिरासत में लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आरोप है कि पालिका के कर्मचारियों ने किशोर को बंद कर पीटा। जबकि किशोरी को मौके से भगा दिया। वीडियो में किशोर पालिका के कर्मचारियों से जान बख्शने की भीख मांगता रहा, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि किशोर किशोरी के अनैतिक कार्य करने की जानकारी मिली है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। एएसपी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

नगर पालिका धामपुर के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि जानकारी मिली है कि आरोपी किशोर एक किशोरी से नगर पालिका के पार्क में अनैतिक कार्य कर रहा था। पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट में अभद्रता की। मामला गंभीर है कर्मचारियों को इस संबंध में पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। मामले में जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें