Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYouth Shot in Mawana Police Encounter with Accused Leads to Arrest

सरेआम छात्र को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Meerut News - मवाना में रविवार रात एक युवक को गोली मारने वाले आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 17 Dec 2024 02:04 AM
share Share
Follow Us on
सरेआम छात्र को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

मवाना। तहसील रोड पर कॉफी पी रहे युवक को रविवार रात गोली मारने वाले आरोपी की पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ में घायल आरोपी के साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाने पर पूछताछ की जा रही है। रविवार रात 9:30 बजे मवाना के तहसील रोड पर गांव गुड़ा निवासी यश अपने साथी के साथ दुकान के अंदर कॉफी पी रहा था। उसे बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। सोमवार दोपहर पुलिस गांव कुड़ी कमालपुर के पास गंगनहर पर थाना प्रभारी राजेश कांबोज के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव सैफपुर करमचंद पुर निवासी हैप्पी उर्फ मिकुल अपने साथी अनमोल के साथ बाइक से गुजर रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में हैप्पी के पैर में गोली लगी। हैप्पी का साथी अनमोल फरार हो गया। उसे पुलिस ने कॉम्बिंग कर बोहड़पुर रोड के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल-32 बोर, कारतूस, एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों को जेल भेजा जाएगा, तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें