30 मार्च को होगा दिल्ली जंतर मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
Meerut News - जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने 30 मार्च को वक्फ बोर्ड की समाप्ति की मांग को लेकर जंतर मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का आह्वान किया। उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और मौलाना मदनी...

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि 30 मार्च को वक्फ बोर्ड की समाप्ति की मांग को लेकर जंतर मंतर पर शक्ति प्रदर्शन होगा। गुरुवार को वैजल भवन पहुंचे यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और मौलाना मदनी ने बड़ी भारी संख्या में मुसलमानों को इकट्ठा किया और पूरी दिल्ली को शाहीन बाग बनाने की कोशिश की। मौलाना मदनी और अन्य मुस्लिम धर्मगुरुओं की चुनौती को स्वीकार करते हुए जंतर मंतर दिल्ली पर पहुंच कर हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्प लिया। यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि अब हिंदुओं के धैर्य की पराकाष्ठाएं समाप्त हो चुकी हैं। अगर हमने आज संघर्ष नहीं किया तो हमारा सबकुछ उसी तरह खत्म हो जाएगा जैसे अफगानिस्तान, ईरान, सऊदी अरब, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कश्मीर जैसे अनेक स्थानों पर हो चुका है। वार्ता के माध्यम से बड़ी संख्या में दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले शक्ति प्रदर्शन में पहुंचे की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।