Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWoman Attempts Suicide After Suspecting Husband s Affair Critical Condition

पति के अवैध संबंध के शक में महिला ने खुद को लगाई आग

Meerut News - पति के अवैध संबंधों के शक में 50 वर्षीय महिला शबनम ने आत्मदाह करने की कोशिश की। उसकी 70% तक जल गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को एक जला हुआ पत्र मिला है, जिसमें उसने अपने पति के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 28 Feb 2025 04:30 AM
share Share
Follow Us on
पति के अवैध संबंध के शक में महिला ने खुद को लगाई आग

पति के अवैध संबंध के शक में 50 वर्ष की एक महिला शबनम ने खुद को आग लगा ली। 70 फीसदी तक चली महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी है। पुलिस को घर से जला हुआ पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी में जाहिद पत्नी शबनम के साथ किराये पर रहते हैं। जाहिद माल ढोने वाला वाहन चलाता हैं। गुरुवार सुबह जाहिद काम पर चले गए। शाम करीब चार बजे शबनम ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। मकान से धुंआ निकालते देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन व ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर रमाकान्त पचौरी फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी महिला को मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। डाक्टरों ने बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत झुलस चुकी है। पुलिस को घर से जला हुआ एक पत्र भी बरामद किया है। जिसमें महिला ने लिखा है कि पति जाहिद का किसी महिला से अवैध संबंध है। जिसका वह विरोध करती है। इसे लेकर बीते बुधवार रात दोनों में विवाद हुआ था। इसी कारण खुद को आग लगाने की बात कही गई है। दोनों के एक बेटा और बेटी है। जिनकी शादी हो चुकी है। बेटी दिल्ली में रहती है जबकि बेटा पास में पुत्रवधू को लेकर किराये के मकान में रहता है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के घर से एक जला पत्र मिला था। जिसमें पति के अवैध संबंध के चलने ऐसी घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें