Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWeather Update Rising Temperatures in Meerut Due to Western Disturbance

19 तक उछलेगा पारा, फिर गिरेंगी बौछारें

Meerut News - मेरठ में आज से 19 फरवरी तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का 15 डिग्री तक पहुँच सकता है। 19-20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 16 Feb 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
19 तक उछलेगा पारा, फिर गिरेंगी बौछारें

मेरठ। पहाड़ों पर आज से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवा पर ब्रेक से आज से 19 फरवरी तक दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। पहले से सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान इस अवधि में नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ सकता है। 19-20 फरवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तेजी से ऊपर जा रहे तापमान पर ब्रेक लगेगा। 21 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं फिर से मैदानों का रुख करेंगी और तापमान गिराएंगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान 26.2 एवं 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से क्रमश: 3.4 एवं एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 0.7 एवं रात में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हवा की गति चार किमी प्रतिघंटे रही। मौसम विभाग के अनुसार 17-19 फरवरी तक मेरठ में दिन का तापमान 30 और रात का 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में तीन दिन तक दिन-रात गर्मी का अहसास हो सकता है। वहीं, शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 124 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें