बच्चों के विवाद में मारपीट, पथराव, महिला समेत दो घायल
Meerut News - मेरठ के लोहियानगर फातिमा गार्डन में बच्चों के मामूली झगड़े के बाद दो परिवारों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो लोगों को...

मेरठ, संवाददाता। लोहियानगर फातिमा गार्डन में बच्चों की मामूली कहासुनी में दो परिवारों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
फातिमा गार्डन निवासी लाईक का बेटा आरिफ और पड़ोसी इकबाल का बेटा सावेज खेल रहे थे। खेल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सावेज ने अपने पिता से आरिफ द्वारा मारपीट की शिकायत की। इकबाल लईक के घर पहुंच गया। दोनों में बहस हुई जो बढ़ती चली गई। दोनों परिवारों के लोग वहां जमा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इकबाल का बेटा सावेज और एक अन्य युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर विष्णु कुमार गौतम का कहना है कि दोनों पक्षों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।